अमिताभ बच्चन भी हुए #Me Too का शिकार, इस महिला ने किया वार

खबरें अभी तक। बॉलीवुड में #Me Too पर यौन शोषण का सिलसिला लगातार जारी है। #Me Too का असर बॉलीवुड इंडस्ट्री में आग की तरह फैल रहा है। #Me Too के जरिए बॉलीवुड के जाने माने स्टार्स के नाम भी सामने आ रहे है। एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर अपने उपर हुए अन्याय को खुलकर बयां कर रही है। इसी के चलते बॉलीवुड के महानायक big b यानी अमिताभ बच्चन का भी नाम इस कड़ी में जुड़ गया है। मशहूर हेयर स्टाइलिश सपना भवनानी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट डाला जिससे सब जगह सनसनी फैल गई है।

दरअसल, अमिताभ ने #MeToo को स्पोर्ट किया था। इस पर सपना भवनानी ने बिग बी के बयान को रिट्वीट करते हुए लिखा – ‘यह अब तक का सबसे बड़ा झूठ है। सर की फिल्म ‘पिंक’ रिलीज हो चुकी है। अब आपकी सामाजिक कार्यकर्ता वाली छवि भी बहुत जल्दी जाने वाली है। सच सबके सामने जल्दी आ जाएगा। उम्मीद कर रहूी हूं कि आप अपने हाथ चबा रहे होंगे क्योंकि अब आपको अपने नाखून भी कम पड़ जाएंगे।

अमिताभ ने #MeToo कैंपेन को सपोर्ट करते हुए लिखा था-‘किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का हक किसी को नहीं है। कार्य क्षेत्र पर तो ऐसा होना बिल्कुल ठीक नहीं है। ऐसे मुद्दों पर तुरंत आवाज उठाई जानी चाहिए और कानून का सहारा लेकर आरोपी को सजा दिलाई जाए। मान, मर्यादा और समाजिकता के पाठ को बच्चों की पढ़ाई में भी शामिल किया जाना चाहिए। महिलाओं और बच्चों को तो खासतौर पर सुरक्षा दी जानी चाहिए। आज हमारे समाज के ज्यादातर कार्य क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं। अगर हम कार्य क्षेत्र पर महिलाओं को सम्मान नहीं दे पा रहे हैं तो ये एक ना माफ करने वाला दोष है।