हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी पर FIR दर्ज

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांडिया फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। जहां सभी लोग सपना चौधरी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन दर्शको का इंतजार बेकार हो गया। सपना के चाहने वालों ने काफी समय के बाद सपना को बुलाने के लिए आवाजें मारने लगे। सपना तो आई नहीं लेकिन उनके आयोजक मंच पर आए और कहा कि सपना नहीं आ रही हैं।

तो फिर क्या था आयोजकों की यह बात सुनते ही दर्शक भड़क गए और हंगामा करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीम स्टेज पर जमकर पथराव भी किया, और करते भी क्यों ना सपना का डांस जो नहीं देखा था। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई और इसी बीच इस भगदड़ में 3 महिलांए घायल हो गई। जिला प्रशासन व पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में सपना चौधरी सहित 5 आयोजकों के खिलाफ आशियाना थाने में मामला दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि शो के लिए बिकने वाली VIP टिक्ट्स, जिनकी कीमत 2400 प्रति व्यक्ति थी, नहीं बिक पाई, जिससे आयोजक ज्यादा रुपए या यूं कहे कि सपना चौधरी के देने जितना धन भी इकट्ठा नहीं कर पाए व वहां से भाग गए। लगभग 5 हजार दर्शक सपना का डांस देखने के लिए पहुंचे थे। इसमें आमंत्रित दर्शक भी थे। टिकटों की कीमत 500 रुपए से 3000 रुपए तक रखी गई थी। आयोजकों पर करीब 25 लाख रुपए की ठगी का आरोप है।