पहली बार मुंबई में 8 साल पुराने केस का हुआ खुलासा

ख़बरें अभी तक। नवी मुंबई पुलिस ने आज पहली बार आठ साल पुराना रेप और मर्डर केस सॉल्व किया है। क्रिमिनल DNA  डेटाबैंक की मदद से ये केस सुलझाया गया है।

बता दें कि 2010 में मुंबई के नेहरू नगर से दो नाबालिकोँ का रेप और फिर उनकी हत्या की घटना सामने आई थी। दोनों नाबालिग लड़कियों की उम्र 5 से 7 वर्ष बताई गई थी। इन दोनों नाबालिकों का पहले बलात्कार किया गया और उसके बाद भी उन आरोपियों का दिल नहीं भरा तो उन दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना के बाद पुलिस को कई अपराधियों के डीएनए टेस्ट करने पड़े थे। जिसके कारण उनके पास करीब 3000 अपराधियों का डेटा इकट्ठा हुआ, जिससे DNA बैंक बनने में आसानी हुई थी। इस घटना के आरोप में पुलिस ने रेहान कुरैशी को कस्टडी में लिया है। बताया जा रहा हैं कि आज पुलिस विभाग इस मामले की पूरी जानकारी आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देगी।