आलीशान महल में होगी प्रियंका और निक की शादी

खबरें अभी तक। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 18 अगस्त को भारतीय परंपराओं के तहत सगाई की थी। अपने रिलेशनशिप को लेकर प्रियंका और निक काफी सुर्खियो में हैं। कुछ ही समय पहले दोनों की शादी की अफवाहें चल रही थी।

लेकिन अब बताया जा रहा हैं कि 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी का समारोह जोधपुर में तीन दिनों का होगा।

दोनों जोधपुर के एक आलीशान महल में शादी करेंगे। दोनों ने शादी के लिए यह जगह खुद ही चुनी है।