एमजे अकबर ने दिया विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा

खबरें अभी तक। प्रिया रमानी द्वारा लगाए गए आरोपो ने एमजे अकबर की जिदंगी में तूफान खड़ा कर दिया हैं। यौन शोषण के आरोपो में घिरे एमजे अकबर ने आज विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया हैं। ऐसा पहली बार हुआ हैं जब मोदी सरकार के किसी मंत्री ने किसी विवाद में घिरने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है।

बता दें कि प्रिया ने ही नहीं बल्कि #MeToo अभियान के तहत 20 महिला पत्रकारों ने भी एमजे अकबर पर आरोप लगाए हैं। प्रिया के समर्थन में इन 20 महिला पत्रकारों का कहना हैं कि वहं एमजे के खिलाफ कोर्ट में गवाही देगीं। एमजे अकबर पर लगे आरोपो के मामले में गुरूवार को दिल्ली कोर्ट में सुनवाई होनी हैं।