सास के कहने पर बहू पंहुची KBC, जीत गई इतने लाख रुपए

खबरें अभी तक। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली प्रियंका सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख जीत चुकी हैं, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। कौन बनेगा करोड़पति में जीतने के बाद बधाई देने वालों का तांता लगातार लगा हुआ है। उनके पति राजकुमार रुहिल के मोबाइल पर बधाई की कॉल आनी बंद नहीं हो रही। प्रियंका सिंह सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में पति के साथ प्रैक्टिस करती है, और वह न्यायधीश बनना चाहती हैं। वह आईपीएस अफसर बनना चाहती थीं, लेकिन यह सपना पूरा नहीं हुआ। लेकिन अब प्रियंका ने जज बनने की ठान ली है। वह अपने पिता को आदर्श मानती हैं।

प्रियंका ने बताया कि KBC के दौरान 3.20 लाख रुपए का पहला पड़ाव पार करने के बाद वह काफी रिलेक्स हो गई थीं। 25 लाख रुपए तक पहुंचते हुए उन्होंने अपनी सारी हेल्पलाइन ले ली थीं। लेकिन, जैसे ही उनके सामने 50 लाख रुपए का सवाल आया तो उन्होंने तुक्का मारने की सोची, लेकिन पिता और पति द्वारा रिस्क नहीं और उन्होंने खेल छोड़ 25 लाख पर ही छोड़ दिया। हालांकि गेम छोडऩे के बाद जब उन्होंने जवाब बताया तो वह सही था। इसको उनको दुख भी हुआ।