दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरा मनाएंगे पीएम मोदी

ख़बरें अभी तक। पूरे देश में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाए जाने के बाद आज यानि शुक्रवार को देशभर में विजयदशमी धूमधाम से मनाई जा रही हैं। बता दें कि दशहरा राम के द्वारा रावण के वध किए जाने पर मनाया जाता हैं।

इस प्रकार आज बुराई के प्रतीक रावण का दहन होगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस दशहरे पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरा मनाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दिल्ली की ऐतिहासिक लवकुश रामलीला में शामिल होंगे।