सलमान के ‘My Love’ ने कहा दुनिया को अलविदा

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड के मशहुर अभिनेता सलमान खान का पालतू डॉग ‘माय लव’ (My Love) की गुरुवार की रात को मौत हो गई हैं। बता दें कि सलमान खान इस डॉग के साथ काफी समय बिताते थे। सलमान का इस डॉग के साथ काफी प्यार और लगाव था। यह कुत्ता ‘नेपोलिटन मास्टिफ’ ब्रीड का था।

सलमान ने हमेशा अपने घर के सदस्य की तरह इस कुत्ते को रखा था। उन्होंने अपने इस डॉग का नाम माय लव रखा था। गुरुवार की रात सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इमोशनल मैसेज लिखा और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”मेरी सबसे प्यारी ‘मॉय लव’ आज चली गई। सलमान के डॉग के बाद वह काफी दुख में हैं।