दुनिया के सबसे लंबे पुल पर जल्द होगा यातायात संभव

ख़बरें अभी तक। विश्व के सबसे लंबे समुद्री पुल का निमार्ण हो चुका हैं। चीन में बने सबसे लंबे समुद्री पुल हांगकांग-जुहाई-मकाओ को 24 अक्टूबर से सड़क यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

बताया जा रहा हैं कि पर्ल नदी के लिंगदिंग्यांग जल क्षेत्र में बना 55 किलोमीटर लंबा यह पुल विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल है। कई अरब डॉलर से बनने वाली इस परियोजना पर दिसंबर 2009  में काम शुरू हुआ था, जो कि अब पूरा हो चुका हैं। पहले हांगकांग से जुहाई की यात्रा करने में तीन घंटे का समय लगता था। लेकिन अब इस समुद्री पुल से यह यात्रा महज आधे घंटे में पुरी हो जाएगी। इसके अलावा यह मार्ग पर्ल नदी के मुहाने पर स्थित अन्य शहरों को भी जोड़ेगा।