भारत में 23 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई Santro

ख़बरें अभी तक। Hyundai अपनी नई Santro को कल यानी 23 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने जा रही हैं। इसी बीच खबर आई हैं कि लॉन्च से पहले ही नई सैंट्रो के लिए बुकिंग का आंकड़ा 14,000 के पार हो गया हैं।

बता दें कि नई Santro को इच्छुक ग्राहक 11,100 रुपये देकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।फिलहाल आधिकारिक रूप से नई कार के वेरिएंट और कीमत की जानकारी सामने नहीं आई हैं। इसके बावजूद भी ग्राहकों में नई कार के लिए काफी रूचि दिखाई दे रही हैं।

बताया जा रहा हैं कि नई Hyundai Santro को पांच ट्रिम- Dlite, Era, Magna, Sportz और Asta में पेश किया जाएगा। बेस Dlite मॉडल की कीमत 3.87 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Asta वेरिएंट की कीमत 5.29 लाख रुपये तक होगी। ये दोनों कीमतें एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमतें हैं। नई सैंट्रो CNG फ्यूल ऑप्शन में भी उपलब्ध होगी।

जानकारी के अनुसार Hyundai की नई Santro को 9 दिनों के भीतर ही 14,208 बुकिंग मिली हैं। सबसे ज्यादा Santro कार की बुकिंग दक्षिण भारतीय राज्यों से मिली हैं। इसमें तमिलनाडु, आंध्र-प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल का नाम शामिल है।