दुनिया के सबसे लंबे समुद्री पुल का आज हुआ उद्घाटन

ख़बरें अभी तक। 23 अक्टूबर यानि आज मंगलवार को चीन में बने दुनिया के सबसे लंबे ‘सी ब्रिज’ पर यातायात शुरू हो चुका हैं। 34 मील यानि कि 55 किमी का यह समुद्री पुल हांगकांग और मकाऊ के साथ ही चीन के झुहाई शहर को भी जोड़ेगा।विश्व के सबसे लंबे इस समुद्री पुल को बनाने में 6 साल की प्लानिंग और 8 साल का काम किया गया हैं। इसे बनाने के दौरान एक अंडरग्राउंड सुरंग भी खोदी गई ताकि समुद्र जहाजों का रूट बाधित न हो सके। इसके अलावा 625 मीटर क्षेत्रफल वाला एक नकली द्वीप भी समुद्र के बीच बनाया गया ताकि आसानी से पुल बन पाए। बता दें कि हांगकांग एयरपोर्ट माल ढुलाई के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है।Image result for चीन में खुला दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल, 55 KM है कुल लंबाईचीन का यह सी-ब्रिज भारत के सबसे बड़े सी ब्रिज बांद्रा वर्ली सी लिंक ब्रिज से करीब 10 गुना बड़ा है। भारत ने केबल तारों पर टिके इस 8 लेन के सी-लिंक ब्रिज की कल्पना 90 के दशक में की थी। हालांकि इसके बनने के दौरान कई PIL दायर करके इसका विरोध किया गया था।