अब भारत के खिलाफ अभियान शुरू करेगा पाकिस्तान

ख़बरें अभी तक। बदहाली से झूझ रहा पाकिस्तान अब 1960 की सिंधु जल संधि को लेकर अपनी चिंताओं पर ध्यान आकर्षित करने के लिए भारत के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू करने जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान के अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में दो पनबिजली परियोजनाओं का दौरा नहीं करने दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर भारत के खिलाफ अभियान चलाने का मन बनाया हैं।

इस मामले में जल संसाधन मंत्री फैसल वावदा ने कहा कि वह चेतावनी नहीं देना चाहते, लेकिन देश में और देश के बाहर आक्रामक अभियान शुरू करेंगे, क्योंकि भारत ने 1960 की संधि का गंभीर उल्लंघन किया हैं। भारत और पाकिस्तान ने नौ सालों की बातचीत के बाद 1960 में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें विश्व बैंक भी एक हस्ताक्षरकर्ता हैं।  दोनों देशों के जल आयुक्तों को साल में दो बार मुलाकात करनी होती हैं, और परियोजना स्थलों एवं महत्त्वपूर्ण नदी के तकनीकी दौरे का प्रबंध करना होता हैं।