काली डाई करके सफेद घोड़े को 17.50 लाख में बेच कर दिया धोखा

ख़बरें अभी तक। पंजाब के फरीदकोट से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। यहा एक महंगी नस्ल के घोड़े खरीदने के शौकीन शख्स को ठगी शिकार होना पड़ा। करणबीर इंद्र सिंह सेखों नाम के इस शख्स ने एक व्यक्ति से काला घोड़ा खरीदा था। लेकिन उसके साथ बड़ा धोखा हो गया।

करणबीर ने बताया कि जब वह घोड़ा खरीदने गया, तब आरोपी ने उसे एक काले रंग का घोड़ा दिखाया और इसकी कीमत 24 लाख रुपए बताई। बाद में ये सौदा 17.50 लाख में तय हो गया और उसने ये घोड़ा खरीद लिया।

कुछ दिनों बाद घोड़े पर की गई डाई का रंग उतरने लगा और वह कई जगहों से सफेद होने लग गया। इसके बाद पता चला कि घोड़ा काला नहीं बल्कि सफेद हैं। इस घटना के बाद करणबीर अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।