मदरसे में पढ़ने वाले 8 साल के छात्र की पीट-पीट कर हत्या

ख़बरें अभी तक। देश की राजधानी दिल्ली में दिन पर दिन घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। अब एक और दिल को दहला देने वाली घटना दिल्ली के मालवीय नगर से आई हैं। यहां मदरसे में पढ़ने वाले एक आठ साल के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान मोहम्मद अजीम के तौर पर हुई हैं। हरियाणा का रहने वाला यह छात्र मदरसा दास उल उलूम फरिदिया में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा हैं मदरसे के बाहर एक खाली जगह है जहां स्थानीय लड़के क्रिकेट खेलते हैं। इसी बीच क्रिकेट खलते वक्त दोनों समूहों के बीच विवाद हो गया। जिसमें स्थानीय लड़को ने मदरसे में पढ़ने वाले आठ साल के छात्र को पीटना शुरू कर दिया।

इस घटना के बाद बुरी तरह से जख्मी मोहम्मद को अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि उन्हें पीसीआर कॉल के जरिए घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया हैं।