दही से बनाइए सेहत, जानिए कैसे…

 

खबरें अभी तक । अक्सर सेहत के लिए हम अलग-अलग तरह के प्रोटीन्स की गोलियां या फिर अलग अलग तरह के पदार्थ इस्तेमाल करते हैं, पर क्या आपको पता है की, आपको घरेलू चीजों के इस्तेमाल से इन खरीदी हुई गोलियों और दवाईयों से कहीं ज्यादा फायदा मिलेगा। तो चलिए, आपको बताते हैं की घर की बनी दही से आपको कितने फायदे हो सकते हैं………

दुनियाभर में सेहत के प्रति जागरूक लोग दही को गाजर और शकरकंदी के साथ खाना पसंद कर रहे हैं।  यूं सादा दही खाने के ही कई फायदे हैं, पर फल व सब्जियां मिलाकर बना रायता  इसके स्वाद और पोषकता को बढ़ा देता है।

सामान्यत: माना जाता है कि भोजन के साथ दही खाना, भोजन को पचाने में सहायता करता है और पाचन-तंत्र को मजबूत बनाता है।  दही में पेट में लाभदायक बैक्टीरिया पहंुचाने के कई तरीके हो सकते हैं और उनमें से सबसे आसान और बढ़िया तरीका है हर रोज दही खाना।’

सामान्यतौर पर, 250 ग्राम दही में 300 एमजी कैल्शियम होता है। यह हमारे लिए हर रोज जरूरी कैल्शियम की  30 से 40 प्रतिशत जरूरत को पूरा करता है। इसमें 8-9 ग्राम प्रोटीन होता है, जो हर रोज की जरूरत का 10 से 15 प्रतिशत है। दही से मिलने वाला प्रोटीन संपूर्ण और पचने में आसान होता है। यह विटामिन बी, फॉस्फोरस और पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है। माना जाता है कि इसमें केले के बराबर की मात्रा का पोटैशियम होता है।

पुणे के कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल  में डायटीशियन आरती के अनुसार, ‘अगर आप विटामिन बी की जरूरतों को सप्लिमेंट्स के बिना पूरा करना चाहती हैं तो हर रोज दही खाना इसका सबसे आसान तरीका है। दही आंतों में पहुंचकर विटामिन बी का निर्माण करता है।’  ऐसे लोग जिन्हें लैक्टोज की एलर्जी है और लेक्टेज एंजाइमा की कमी के कारण दूध में मौजूद कार्बोहाइड्रेट को पचा नहीं पाते, उनके लिए भी दही खाना फायदेमंद है। इससे शरीर को लेक्टिक एसिड मिल जाता है। डॉ. कपूर कहती हैं, ‘सबसे बड़ी बात यह है कि एक कप में 250 से कम कैलरी होती हैं।’

बेहतर है कि इसे लौकी, चुकंदर जैसी सब्जियों के साथ मिलाकर खाएं। इसके अलावा स्प्राउट्स और चुकंदर को मिलाकर खाना भी बेहतर रहेगा। अनन्नास और अनार के साथ दही मिला कर खाना पौष्टिक भी होता है और स्वादिष्ट होने के कारण आप इसे अधिक मात्रा में खा सकते हैं। हालांकि यह बात भी सही है कि दही भी संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए। आमतौर पर हर रोज तीन कप डेयरी प्रोडक्ट्स लेने की सलाह दी जाती है।