रविवार का दिन रहेगा इन पांच राशियों के लिए बेहदखास, जानिए अपना दैनिक राशिफल

खबरें अभी तक। भाग्य चक्र में आज हम बात करेंगे आज यानी रविवार के राशिफल की और ग्रहों के चाल की। इसके साथ ही आपको बताएंगे सफलता पाने के लिए क्या ग्रही उपाय करें और कैसे स्वयं कठिन समय में भी संभालें।

                                                  । आज का राशिफल।

मेष: आज आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे, तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। पैसों का कोई बड़ा सौदा आज निपट सकता है। धन लाभ भी होने के योग बन रहे हैं। जिन कामों को लेकर आप परेशान रहेंगे वो अचानक किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। नए रूप में आगे बढ़ने के मौके आपको मिल सकते हैं। अपने खर्च पर कंट्रोल रखें। भावनाओं में बहकर किसी को बिना मांगी सलाह न दें। इससे आपको ही परेशानी होगी। ज्यादा भावुक भी न हों। आपकी बातों पर आज लोगों का ध्यान रहेगा। क्या करें – परिवार के किसी भी सदस्य या अपोजिट जेंडर वाले मित्र को परफ्यूम गिफ्ट दें।

वृष: आज किया गया निवेश आने वाले दिनों में आपको फायदा दे सकता है। किस्मत का साथ मिल सकता है। मेहनत से पैसे कमाने का दिन है। सुखद और फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। फैसले लेने की क्षमता बढ़ सकती है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। आपको मिलने वाले फायदे पर किसी और की भी नजर हो सकती है। आपका नुकसान भी हो सकता है। कुछ आदतें आपको परेशान कर सकती हैं। क्या करें – हनुमान जी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडी) दान दें।

मिथुन: करीबी लोगों को लेकर कोई संदेह है तो हर चीज सामने आ जाएगी। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं। ऑफिस या स्कूल-कॉलेज का कोई कागजी काम बाकी है तो पूरा हो जाएगा। अपने आक्रामक रवैये को छोड़ कर हर काम में दिमाग लगाएंगे और खुद को नियंत्रण में रखेंगे। आज आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। दिन भर व्यस्त हो सकते हैं। कोई न कोई काम लगातार रहेगा। किए गए कामों का फायदा भी कुछ कम होगा। आज होने वाला खर्च आपके जरूरी कामों का बजट भी बिगाड़ सकता है। इस राशि के कुछ लोग ज्यादा ही कंजूसी करेंगे। कुछ लोगों से विवाद होने के योग हैं। क्या करें – हल्दी-केसर का तिलक लगाएं।

कर्क: आज कोई आपसे मदद ले सकता है। आप भाग-दौड़ करेंगे और सफल हो जाएंगे। प्रसन्न रहें तो दिन भी अच्छा और हंसी खुशी में बीतेगा। अपनी और से धैर्य रखें। आपको कुछ नया और सकारात्मक सोचना चाहिए। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। किसी भी झमेले में न पड़ें। कोई बड़ा फैसला शाम तक न लें, तो बेहतर रहेगा। भय और असुरक्षा की भावनाएं आप पर हावी हो सकती है। खुद का ध्यान रखें। पैसा कमाने और पैसा बचाने के लिए शॉर्टकट यूज न करें।  क्या करें – आज काले कपड़े न पहनें।

सिंह: कार्यक्षेत्र में किस्मत का साथ मिल सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। आज आप नए लोगों से जुड़ेंगे। आपको मेहनत पर सम्मान और पुरस्कार मिल सकता है। अपने संबंधों से आप अपने काम पूरे करवा लेंगे। दिन पहले से ठीक रहेगा। ज्यादा सोच-विचार करने में समय खराब हो सकता है। जो आपके सामने है वो करें। आपका कारोबार भी बढ़ सकता है। कुछ एक्स्ट्रा काम का बोझ भी आप पर आ सकता है। क्या करें – आज गीले बालों में तेल न लगाएं।

कन्या: गोचर कुंडली के किस्मत के घर में चंद्रमा होने से दिन आपके फेवर में रहेगा। करियर में प्रगति के मौके मिल सकते हैं। सोचा हुआ काम समय से पूरा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख मिल सकता है। कारोबार और नौकरी में सोचे हुए काम हो जाएंगे। सेहत को लेकर आप सावधान रहें। किसी भी तरह की लापरवाही न करें। समय पर काम पूरे नहीं होने से आपका तनाव बढ़ सकता है। किसी से अनबन हो तो मूड खराब न होने दें। इसका असर दूसरे कामों पर भी पड़ सकता है। क्या करें – चंदन का डियो या परफ्यूम यूज करें।

तुला: आज कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं। कोई नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कोई कार्यक्रम बनाया है, तो उसमें अचानक बदलाव भी करने पड़ सकते हैं। आप दिनभर व्यस्त हो सकते हैं। अपने लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखें। नौकरी या बिजनेस का कोई राज उजागर हो सकता है। अचानक धन हानि के योग बन सकते हैं। हर काम सावधानी से तो करना चाहिए। आपकी कुछ योजनाएं असफल हो सकती हैं। पैसों के मामलों में थोड़ी चिंता होगी। कुछ नया न करें तो ही अच्छा है। पूरा दिन सावधानी से निकाल दें। क्या करें  – कुमकुम का तिलक लगाएं।

वृश्चिक: बिजनेस और नौकरी में आप अच्छा काम कर सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। सफलता मिलेगी। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान और काम के लिए आपकी तारीफ हो सकती है। यश मिलेगा। प्रेम-संबंधों में अच्छा-खासा सुधार लाने का मौका भी मिल सकता है। आपको थकावट, बोरियत और सुस्ती भी महसूस हो सकती है। किसी से फालतू विवाद भी होने की संभावना है। आज थोड़ी नकारात्मकता भी परेशान कर सकती है। क्या करें – किसी पंडित या पुजारी को खीर खिलाएं।

धनु: पॉजिटिव – नौकरी और बिजनेस में पूरी तरह रक्षात्मक रुप से काम करें। धीरे-धीरे आगे बढ़ें। खुद को चौकन्ना रखें। पैसों और नौकरी के सवालों पर आपको उपयोगी और महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। आपके सामने भावनात्मक मामले भी महत्वपूर्ण रहेंगे। आने वाले दिनों में पैसों की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। किसी के साथ कोई गलतफहमी भी हो सकती है। पैसों को लेकर भी कोई विवाद हो सकता है। मन में कुछ चिंताएं और घबराहट हो सकती है। कुछ मामलों में भाई-बहनों और दोस्तों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। क्या करें – माता जी को मेहंदी चढ़ाएं।

मकर: अपनी भावनाओं और गतिविधियों को संतुलित रखने में ध्यान दें। पैसों से जुड़ा कोई अच्छा सुझाव या मौका आपको मिल सकता है। नई जगह निवेश करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। रिश्तेदार आपकी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। मनचाहे काम पूरे होने में समय लगेगा। किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। चंद्रमा आपसे दिन भर तैशपूर्ण काम करवा सकता है। ऐसे में आपने सावधानी न रखी तो थोड़ा नुकसान भी हो सकता है। आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। किसी खबर से मानसिक या शारीरिक थकान हो सकती है। क्या करें – घर की दहलीज पर दोनों तरफ 1-1 छोटा चम्मच कच्चा दूध डालें।

कुंभ: अपने से बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह मानें। संयम और धैर्य रखें। सब ठीक हो जाएगा। आप दूसरों की मदद भी करेंगे। जहां तक हो सके अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। ऐसे लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत कारगर साबित होगा। कोई फैसला आप बहुत सोच-विचार कर ही करें। आपके काम देरी से ही सही पर पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। झुंझलाहट बढ़ सकती है। खुद की सेहत की चिंता करें। कारोबार के किसी फैसले के कारण आप टेंशन में रहेंगे। जोखिमपूर्ण कामों में भी नुकसान हो सकता है। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। कामकाज में देरी से परेशान हो सकते हैं। पहले से सोचा हुआ कोई कार्यक्रम अचानक बदल भी सकता है। किसी पुरानी बात पर अपने ही लोगों के कारण दुखी भी हो सकते हैं। क्या करें – अनार खाएं और साथ के लोगों को भी खिलाएं।

मीन: आज आपको नए और रोचक अनुभव मिल सकते हैं। आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सकारात्मक और खुश रहेंगे। अपने मन पर भरोसा रखें। आपको रोमांस के मौके मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपका सुख बढ़ेगा। कोई व्यक्ति आपको राज की बातें बता सकता है। घरेलू तनाव या विवाद के योग बन रहे हैं। शांति से दिन टाल दें। अच्छे समय का इंतजार आपको ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। आप किसी बात पर अचानक उग्र हो सकते हैं। इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। क्या करें – हथेलियों और कलाई पर एलोवेरा लगा कर हाथ धो लें।