एम्बुलेंस में दो सरकारी कर्मचारियों ने किया 15 साल की लड़की का बलात्कार

ख़बरें अभी तक। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई हैं। यहां एक एम्बुलेंस में दो लोगों ने सिख किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। किशोरी के बारे में कहा जा रहा हैं कि वह मानसिक रूप से अस्थिर हैं।

बताया जा रहा हैं कि यह लड़की ननकाना साहिब शहर में स्थित एक गुरूद्वारे से शनिवार को लापता हो गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में किशोरी के पिता ने बताया कि जब हमने ननकाना बाईपास पर पंजाब आपात सेवा की एक एम्बुलेंस देखी तो उससे लड़की के चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

हम जल्दी ही वाहन तक पहुंचे और देखा कि दो लोग हमारी बच्ची का यौन शोषण कर रहे थे। इसके बाद आरोपी लड़की को दो किलोमीटर दूर तक ले गए और फिर गाड़ी से बाहर फेंक दिया। फिलहाल इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं। ये दोनों आरोपी सरकारी कर्मचारी हैं।