मशहूर गायक मीका सिंह के बड़े भाई का निधन

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड के मशहुर पंजाबी सिंगर मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बड़े भाई अमरजीत सिंह का सोमवार को निधन हो गया हैं। इस बात की जानकारी मीका सिंह और उनके भाई दलेर ने सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। बताया जा रहा हैं कि अमरजीत पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्होंने दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।

भाई की मौत पर दुख जताते हुए मीका सिहं ने लिखा- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा हैं, कि हमारे बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन हो गया हैं। वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अमरजीत की मौत से उनके भाई दलेर मेहंदी, हरजीत मेहंदी, जोगिंदर सिंह और मीका सिंह शोक में हैं। बताया ये भी जाता हैं, कि मीका और दलेर के म्यूजिक करियर को बनाने में अमरजीत का खास सपोर्ट रहा है।