#MeToo: राधे मां को लेकर डॉली बिंद्रा का बड़ा खुलासा

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड में मीटू अभियान के तहत कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं। अब इसमें एक और नया नाम जुड़ गया हैं। ये नया नाम बिग बॉस फेम व फिल्म अभिनेत्री डॉली बिंद्रा का है। डॉली ने राधे मां पर यौन शोषण का आरोप लगाया हैं। इन आरोपों  से सिटी ब्यूटीफुल में भी माहौल गर्मा गया हैं।

डॉली बिंद्रा का आरोप हैं कि विवादों में रही धर्म गुरु राधे मां ने चंडीगढ़ में आला पुलिस अधिकारी के आवास पर उनका यौन शोषण करवाया था। डॉली बिंद्रा ने इस बारे में ट्वीट किया है। उनका कहना हैं कि साल 2015 में राधे मां और उनके भक्तों ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया था। इसके खिलाफ उन्होंने तुरंत आवाज उठाई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

उनका आरोप ये भी हैं, कि उनके साथ वारदात राधे मां के इशारे पर चंडीगढ़ में रहने वाले पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर की हुई थी। इस घटना के बाद उन्होंने यू.टी. पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।