हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी

ख़बरें अभी तक। रेवाड़ी: 720 प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आज बुधवार को 16वें दिन भी जारी रही। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में आज विभिन्न विभागों के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। जिससे सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल पर रहकर प्रदेश की सभी ट्रेड यूनियन ने रोष जताया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नरेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार आज शाम तक तालमेल कमेटी को बुलाकर जल्द हड़ताल का कोई हल निकाले नहीं तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील कर दी जाएगी.

जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ सरकार की होगी। रोडवेज यूनियन के समर्थन में हड़ताल पर बैठे PWD, जन स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका कर्मचारी संघ, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी यूनियन समेत सभी ट्रेड यूनियन के कर्मचारी हड़ताल पर रहे उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी व हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा सरकार अड़ियल रवैया अपनाये हुए है। यूनियन नेताओं ने कहा कि आज दोपहर सभी विभागों के कर्मचारी एकजुट होकर शहर के मुख्य-मुख्य बाज़ारो से पैदल रोष मार्च कर जुलुस निकालेंगे।