ऐश्वर्या के 45वें जन्मदिन पर जानिए, उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। आज भी ऐश्वर्या के ग्लैमर और उनकी नीली आंखों की खूबसूरती के दुनिया भर में कई दीवाने हैं। ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ था। ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1994 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था,और उसके बाद उनकी मॉडलिंग और फिल्मी करियर की शुरूआत हुई थी।Related imageलेकिन ऐश्वर्या जब नौवीं क्लास में थीं, तभी वो एक टीवी विज्ञापन में नज़र आ चुकी थीं। ऐश्वर्या ऐसी पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिनकी मोम की प्रतिमा लंदन के विश्व प्रसिद्ध मैडम तुषाद म्यूजियम में लगी हैं। उनसे पहले सिर्फ अमिताभ बच्चन की ही स्टेच्यू वहां लगाई गयी थी। साल 2006 में काफी मशहूर हो चुकी ऐश्वर्या को अमेरिकी राष्ट्रपति ने लंच के लिए आमंत्रित किया था।Image result for ऐश्वर्या राय बच्चनलेकिन किसी कारणवश ऐश्वर्या उस लंच में शामिल नहीं हो पाई थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली, और अब उनकी एक बेटी भी हैं, जिनकी गिनती सबसे चहेते स्टार किड्स में होती हैं। बता दें कि हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड जीत चुकी ऐश्वर्या को भारत सरकार ने साल 2009 में ‘पद्म श्री’ का सम्मानित किया था। Related image