मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी धड्ड्ले से चला टोल प्लाजा

खबरें अभी तक। यमुनानगर रादौर के गाँव दामला में 28 अक्तूबर को हुई जनविश्वाश रैली में 1 नवंबर से दामला टोल प्लाजा को बंद करने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी आज सुबह टोल कर्मियों द्वारा धड़ल्ले से वाहनों से टोल लिया गया। स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना मीडिया को दी तो जब मीडिया मौके पर पहुंचा तो उससे पहले ही टोल कर्मी वहां से रफूचक्कर हो गए थे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी टोल कर्मियों द्वारा दिखाई गई दबंगई से वाहन चालको व स्थानीय लोगों में रोष देखा गया।

वाहन चालकों ने बताया कि आज सुबह जब वे यहाँ से  गुजर रहे थे, तो टोल कर्मियों ने उनसे टोल चार्ज लिया, हालाकिं उन्होंने उन्हें कहा की आज से टोल प्लाजा पर टोल नहीं लगेगा बावजूद टोल कर्मचारियों ने उनका टोल काट दिया। वहीं स्थानीय लोगो ने बताया की यहाँ पिछले 18 से 20 साल से टोल का यह खेल चल रहा है, जिसका कोई फायदा आज तक मिला है। सड़क मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ती गयी, लेकिन सड़क मार्ग के चौड़ीकरण की तरफ किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगो ने मांग की कि इस जगह से टोल बूथ को हटाया जाए, ताकि दुबारा कोई भी वाहन चालकों को गुमराह न कर सके।