मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत

खबरें अभी तक। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब देश की जनता को तय करना है कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए। उन्हें बेहतर सडकें, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा चाहिए या फिर देश में मंदिर बनाने वाली सरकार चाहिए। अगले लोकसभा चुनाव में जनता को ये फैसला करना होगा। वीरवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज विपक्ष के पास देश में मुद्दा पर बात करने की बजाए जाति और धर्म की राजनीति में लगे हुए हैं।

हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा आज तक सूबे की सभी राजनीतिक पार्टियों ने साजिश के तहत मूलभूत सुविधाओं से दूर रखा। लेकिन दिल्ली में तीन साल के कार्यकाल में आम आदमी की सरकार ने स्कूलों और अस्पतालों की काया पलट दी. जिसकी चर्चा आज पूरी दूनिया में होती है।

पत्रकार वार्ता में दावा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5-5 अस्पतालों और सरकारी स्कूलों के दौरे की चुनौती को स्वीकार कर लिया।

केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल नहीं बल्कि ब्यूरोक्रेसी सरकार चला रही है। जबकि पूर्ण राज्य नहीं होते हुए आम आदमी पार्टी ने अधिकारियों से काम विकास के काम करवाए।

SYL नहर पर बोलते हुए उन्होंने कहा इस समस्या समाधान के कई बार ऐसे मौके आए जब केंद्र और हरियाणा-पंजाब में कांग्रेस या बीजेपी की सरकारे थी। लेकिन किसी ने भी समस्या के समाधान की कोशिश नहीं। अब लोकतंत्र का तकाजा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानना होगा।

पराली के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब में जलाई जा रही पराली से दिल्ली की हवा जहरीली हो रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है।

पंजाब में पार्टी में मचे घमासान पर उन्होंने कहा कि ये उनका आंतरिक मामला है। जिसे मिलबैठ कर सुलझा लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में केजरीवाल न कहा कि पंजाब में पार्टी नेता सुखपाल खहैरा उनका एजेंडा नहीं है बल्कि जनता का विकास उनका एजेंडा है।