शाकाहारी लोगों की ‘वेजिटेरियन फिश’ खाने की बढ़ी डिमांड

खबरें अभी तक। सेहत के लिए मछली को बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता हैं। लेकिन कुछ लोग नॉन-वेज नहीं खाते है तो वह मछली का सेवन कर पाते लेकिन अगर आपको कहा जाए की आप वेज फिश खा लें तो आपका जवाब क्या होगा जी हां, आपको बताते है की लंदन के एक रेस्टोरेंट में वेज फिश परोसी जाती है। वहां के रेस्टोरेंट मेन्यू में ‘वेजिटेरियन फिश’ का ऑप्शन दिया गया है। इस रेस्ट्रो के मालिक ‘डैनयिल सटन’ ने बताया कि उनके वेजिटेरियन मेन्यू में फिश-चिप्स व कॉकटेल शामिल है लेकिन यह फिश एकदम वेजिटेरियन है।

दरअसल, सटन ने लंदन की ‘चिप्स शॉप’ से वेज फिश के साथ चिप्स सर्व करने का एक्सपेरिमेंट किया जो काफी डिमांड में आ गया हालांकि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी।

वेजिटेरियन फिश’ की तेजी से बढ़ी डिमांड

रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि ‘वेजिटेरियन फिश’ बनाने का ख्याल उनके दिमाग में अचानक आया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। बस तभी से उन्होंने अपने मेन्यू में वेज फिश डिश को शामिल किया और उनका कहना है कि अगर लोग वेज फिश और चिप्स खाना चाहते हैं तो वह इसकी सप्लाई जारी रखेंगे।

केले के फूल से बनी वेज फिश

यह वेज फिश, केले के फूल (Banana blossom) और समुद्री पौधे ‘सैम्फायर’ से बनाई जाती है। इसका टेस्ट बिलकुल नॉनवेज मछली की तरह ही होता है, इसी वजह से इसे ‘वेजिटेरियन फिश’ का नाम दिया गया है। इसे डीप फ्राई भी किया जाता है। वहीं जापानी आलू के स्टार्च से शाकाहारी झींगा भी बनाया जाता है जिसे ‘स्कैम्पी’ के तौर पर सर्व किया जाता है।