पीएम के इस ऐलान के बाद देश में मची थी अफरा-तफरी, 500-1000 के नोट हुए थे बंद

खबरें अभी तक। आज 8 नवंबर है और आज का दिन इतिहास के पन्नों में खास दिन के तैर पर दर्ज है। आज का दिन देश की अर्थव्यवस्था के इतिहास में एक खास दिन है। आज ही के दिन 2 साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने रात 8 बजे दूरदर्शन के जरिए देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने का ऐलान किया था। मोदी के इस ऐलान के बाद पूरा देश में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। क्योंकि किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी थी। जब बताया गया कि प्रधानमंत्री 8 नवंबर को पूरे राष्ट्र को संबोधित करेंगे तो माना जा रहा था कि मोदी कोई बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पुराने नोट रातों रात बंद हो जाएंगे।

Image result for , 500-1000 के नोट हुए थे बंद

नोटबंदी की यह घोषणा 8 नवंबर की रात से लागू हो गई थी। इससे कुछ दिन देश में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि, कुछ ही दिनों में 500 और 2000 के नए नोट जारी किए गए। सरकार ने ऐलान किया कि उसने देश में मौजूद काले धन और नकली मुद्रा की समस्या को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया है। देश में इससे पहले 16 जनवरी, 1978 को जनता पार्टी की गठबंधन सरकार ने भी इन्हीं कारणों से 1000, 5000 और 10,000 रुपए के नोटों का विमुद्रीकरण किया था।

Image result for , 500-1000 के नोट हुए थे बंद

विपक्ष ने पीएम मोदी के इस कदम की कड़ी आलोचना की थी और आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार देश को कई दशक पीछे ले गई है। हालांकि धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आई। जनता ने भी मोदी के फैसले में पूरा सहयोग किया था।