MP चुनाव: कांग्रेस के वचन पत्र में दिखी “सॉफ्ट हिन्दुत्व” की झलक

खबरें अभी तक। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।  कांग्रेस के घोषणा पत्र में सॉफ्ट हिन्दुत्व की झलक देखने को मिली है। लेकिन साथ ही कांग्रेस ने राज्य की सरकारी इमारतों और परिसरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाओं पर पाबंदी लगाने की घोषणा कर पार्टी और अध्यक्ष राहुल गांधी के उन दावों को और मजबूत कर दिया जिसमें वो आरएसएस पर नफरत फैलाने के आरोप लगाते रहे हैं।

Image result for MP चुनाव: कांग्रेस के वचन पत्र

 

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा है कि यदि पार्टी मध्य प्रदेश की सत्ता में आती है तो सरकारी इमारतों और परिसरों में आरएसएस की शाखा लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों के शाखा में हिस्सा लेने की अनुमति देने के आदेश को भी रद्द कर दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर संघ पर निशाना साधते रहते हैं। मध्य प्रदेश चुनावों में शाखा के खिलाफ घोषणा करना राहुल गांधी के नजरिये का विस्तार माना जा रहा है।

Image result for MP चुनाव: कांग्रेस के वचन पत्र

हालांकि, दूसरी तरफ कांग्रेस के इस वचन पत्र में सॉफ्ट हिंदुत्त की झलक देखने को मिली है। भगवान राम, नर्मदा, गौवंश और गौमूत्र का उल्लेख करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपना जो घोषणापत्र जारी किया है। उसमें पार्टी का ‘सॉफ्ट हिन्दुत्व’ वाला चेहरा पेश करने का प्रयास किया गया है।