छतीसगढ़: मतदान से महज एक दिन पहले नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बोला हमला, 1 जवान शहीद

खबरें अभी तक। नक्सलियों ने एक बार फिर से सेना के जवानों को अपना शिकार बनाया।  छतीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से महज एक दिन पहले कांकेर जिले में नक्सलियों ने बीएसएफ की एक सर्च टीम पर आईईडी के जरिए हमला कर दिया। इस हमले में एक जख्मी एसआई महेंद्र कुमार शहीद हो गए। जवानों पर उस समय हमला किया गया जब वे कांकेर के कोयलीबेड़ा इलाके में पट्रोलिंग के लिए गए थे। इस नक्सली हमले की चपेट में बीएसएफ का एक वाहन भी आ गया। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑप्रेशन चलाया।

Image result for नक्सलियों ने एक बार फिर से सेना के जवानों को अपना शिकार बनाया

वहीं छतीसगढ़ के बीजापुर जिले में भी माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया गया, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इन माओवादियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गया है। बीजापुर में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑप्रेशन चलाया था। जिस दौरान माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया।

बता दें कि बीते 6 नवंबर को ही बीजापुर के करीब नक्सलियों ने यात्री बस में आग लगा दी थी। इस हमले में चार जवान शहीद हो गए थे और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक नक्सल प्रभावित इलाकों में सोमवार को मतदान भी होना है।