सीएम जयराम सिर्फ सिराज का विकास कर रहे हैं : पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी

खबरें अभी तक। पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बल्ह मंडल कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को अपने निवास में बैठक की, जिसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया. बल्ह कांग्रेस पार्टी की बैठक में बल्ह मंडल कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी बनाने के स्वर भी उठे. कार्यकर्ताओं ने बल्ह में कांग्रेस की हार का ठीकरा बल्ह कांग्रेस के संगठन और बल्ह कांग्रेस कार्यकारिणी की निष्क्रियता पर फोड़ा.

उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम केवल अपने गृह क्षेत्र सराज तक ही सीमित होकर रह गए हैं. वे हर सप्ताह अपने गृह क्षेत्र में ही नए शिलान्यास और घोषणाएं करने में मशगूल हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे अब सिराज के विधायक नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और मुखिया को प्रदेश का सर्वांगीण विकास करवाना होता है.