हर ट्रेंडी लुक पर खूब जचेंगे ये 10 ट्रेंडी लिप शेड्स …

खबरें अभी तक । लिपशेड्स के बिना लड़कियों का मेकअप अधुरा सा लगता है। होंठों पर लगा लिप कलर पर्सनैलिटी में चार-चांद लगा देता है। कुछ लड़कियां अपने ड्रैसअप के हिसाब से लिपस्टिक पसंद करती हैं तो कुछ स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक लगाती है। मगर इंडियन स्किन टोन की लड़कियां हमेशा यह सोचकर कंफ्यूज हो जाती है कि उनपर कौन-सा कलर सूट करेगा। आप परेशान न हो क्योंकि आज हम आपको ऐसे ट्रैंडी कलर्स दिखाएंगे, जोकि इंडियन स्किन टोन पर खूब जचेंगें।

1. Light Coral
लाइट कॉरल लिप कलर डस्टी स्किन की खूबसूरती को उभारने का काम करता है। आप इस लिप शेड को किसी भी आउटफिट्स के साथ लगा सकती हैं।

2. Medium Red Light Coral
यह लिप कलर इंडियन स्किन को बोल्ड लुक देगा। अगर आपकी स्किन भी ऐसी है तो बर्गंडी लिपस्टिक कलर ट्राई करें।

3. Move Pink
अगर आपको डार्क लिपस्टिक शेड्स ज्यादा पसंद है तो आप इसे भी अपनी मेकअप किट का हिस्सा बना सकती हैं।

4. Copper Brown
कॉपर ब्राउन लिप कलर वैसे तो हर स्किन टोन पर सूट कर जाता है लेकिन डस्टी स्किन वाली लड़कियों के लिए यह बेस्ट आप्शन है। इससे आपको क्लासी लुक मिलेगा।

5. Taupe
ऑफिस या कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है। इस लिप कलर से आपकी पर्सनैलिटी उभर कर आएगी।

6. Berry Pink Shade
बेरी पिंक शेड्स डस्की कॉम्पलैक्शन स्किन पर काफी सूट करता है। वहीं यह कलर बाकी स्टोन वाली लड़कियां भी ट्राई कर सकती है।

7. Velvet Matte Shade
यह काफी यूनिक लिप शेड है। अगर आप बोल्ड रेड ट्राई नहीं करना चाहती तो ब्राउन, रेड और कोरल शेड का यह मिक्सचर आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।

8. Hot Orange
आपकी डस्की स्किन टोन के हिसाब से आपके चेहरे पर हॉट पिंक, राइप ऑरेंज ज्‍यादा अच्‍छा लगेगा। आप चाहें तो पिच और वार्म शेड्स को भी ऑप्‍ट कर सकती हैं।

9. Burgundy
यह लिप कलर डस्टी स्किन को बोल्ड लुक देगा। अगर आपकी स्किन भी ऐसी है तो बरगंडी लिपस्टिक कलर ट्राई करें।

10. Magenta
मैजेंटा लिप कलर में आप अपने होंठों को ग्लैमरस लुक दे सकते है। यह लिप शेड सभी स्किन टोन पर सूट करता है और बोल्ड लुक देता है।