बेटी की हत्या पर न्याय के लिए भटक रहा परिवार

खबरें अभी तक। बेटी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पिता पुलिस थाने के लगातार चक्कर लगा रहा है। उसका कहना है कि पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बाकी बचे आरोपियों को बचाना चाह रही है। पुलिस कप्तान पंकज नैन से मिलने आये पीड़ित का कहना है की उसकी बेटी राजबाला की शादी 20 मार्च 2017 को बेरी के भागलपुरी निवासी नवीन के साथ हुई थी।

नरेश का कहना है कि उनकी बेटी राजबाला को ससुराल में दहेज के कारण परेशान किया जाता था। ससुराल में राजबाला के साथ कई बार मारपीट की जाती थी। उसे कमरे में बंद रखा जाता था। इसी के चलते 19 सितंबर को 2018 को उसकी बेटी ने रात को रोकर उसे फ़ोन किया मगर उसके पति ने फ़ोन छीन लिया औऱ बात नहीं करने दी।

अगली सुबह उसके पति का फ़ोन आया और उसने बताया कि राजबाला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। नरेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि राजबाला को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और छानबीन शुरू की।

नरेश का आरोप है कि पुलिस ने राजबाला के पति को तो गिरफ्तार कर लिया मगर पुलिस अन्य आरोपितों को बचाने की कोशिश कर रही है। परेशान होकर परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई हं।.