रोहिणी के मकान में पुलिस ने रेड मार 5 लड़कियों को लिया हिरासत में

खबरें अभी तक। राजधानी दिल्ली में जिस्मफरोशी का गंदा धंधा कई पॉश इलाको समेत दिल्ली में लगभग सभी जगहों पर फल फूल रहा है। बीती रात रोहिणी में चल रहे एक ऐसे ही सेक्स रैकेट के अड्डे का पर्दाफाश हुआ है। जहां से पुलिस ने ngo की सूचना के बाद रेडकर 1 संचालिका और 4 लड़कियों को पकड़ा है।, मामला बेगमपुर थाना इलाके के रोहिणी सेक्टर 20 का है। फिलहाल पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक रोहिणी सेक्टर-20 की पॉकेट-16 के एक मकान में पिछले काफी समय से जिस्मफरोशी का गंदा धंदा चल रहा था। जोकि रिहायशी इलाके में जिससे आसपास का माहौल दिन प्रतिदिन बहुत खराब होता जा रहा था, जिससे परेशान होकर RWA ने पुलिस को एक लिखित शिकायत भी दी थी और बीट अफसरों को भी इस विषय मे जानकारी दी थी। लेकिन इस ओर कोई पुख्ता ध्यान नहीं दिया था। जिसके बाद RWA ने एक समाजसेवी संस्था (NGO) को शिकायत देकर मामले से अवगत कराया। जिन्होंने सोमवार देर शाम मकान पर छापेमारी की और पुलिस को सूचना देकर इस इस गोररखधंदे के अड्डे पर रेड की और एक संचालिका समेत कुल 5 लड़कियों को पकड़ा।

NGO की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद इस अड्डे बने इस घर का दरवाजा खुलवाया। और लड़कियों को पकड़कर लिया बेग़म पुर थाने ले गयी जहां उनसे पूछताछ की जा रही हालांकि मौके से आरोपी लड़कियों के अलावा कोई पुरूष नही पकड़ा गया है। अब पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मकान का मालिक कौन है। लेकिन NGO ओर पुलिस की इस कार्यवाही के बाद स्थानीय लोगो ने चेन की सांस जरूर ली है। वहीं ngo की एक सदस्य ने बताया कि आये दिन उन्हें इस तरह की शिकायतें मिलती रहती हैं जो काफी गंभीर विषय है।

बरहाल पुलिस ने इन पांचों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और ngo की शिकायत के बाद मामला दर्ज करने की पूरी तैयारी कर ली है। इलाके में चल रहे इस वेश्यावृत्ति के अड्डे पर रेड के बाद स्थानीय लोग काफी खुश हैं। लेकिन जिस तरह से दिल्ली में जगह जगह ऐसे गंदे धंदे चल रहे हैं। उससे समाज और नई पीढ़ी को काफी खतरा बना हुआ है। और सवाल उठता है कि आखिर अब समाज किस दिशा में जा रहा है।