आज के दिन क्या है आपके ग्रहों की चाल, जानिए भाग्य चक्र में

खबरें अभी तक। आज का राशिफल।

मेष

आज आपका अधिकतर समय फिजूल के कार्यों में व्यतीत होगा, जिसके कारण बॉस से अनबन हो सकती है। आज आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा लेकिन आपके द्वारा प्रयोग किये गए शब्दों के कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

वृष

जमीन से जुड़े हुए मसलें आज आपको परेशान कर सकते हैं। किसी परीक्षा का आज आपको आपकी कल्पना से विपरीत परिणाम मिल सकता है। क़ानूनी मामलों में उलझने से बचने का प्रयास करें।

मिथुन

दोस्तों का सहयोग आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की सम्भावना बनी हुई है। बाहर की चीजें खाने से तबीयत ख़राब हो सकती है और इसका परिणाम काफी लम्बे समय तक आपको परेशान कर सकता है।

कर्क

अपने जीवनसाथी से परामर्श लिए बिना किया गया फैसला आपके लिए अनुचित परिणाम लेकर आएगा। घर एवं परिवार में तनावपूर्ण माहौल बना रह सकता है। जिसके लिए आपको घर के सदस्यों से अधिक से अधिक बातचीत करते रहने की आवश्यकता है।

सिंह

जल्दी में किसी भी निर्णय को लेने से बचें। किसी वाद-वाद का सामना करना पड़ सकता है, बिना वजह उसमें घुसने का प्रयास न करें। परिवार की तरफ से आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या

विदेश यात्रा पर जानी की आज आप योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी सम्भावना है। कानूनी मसले आज आपको चिंतित कर सकते हैं। जितना हो सके आज आप अपने निजी वाहन से यात्रा करने से बचें, अन्यथा आप किसी दुर्घटना के शिकार बन सकते हैं।

तुला

आज के दिन सुबह के वक़्त आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिसकी वजह से आपका पूरा दिन सुखमय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ कहीं घुमने जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आज हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला भविष्य में आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक

यदि आज आपका जन्मदिन है तो यह दिन आपके लिए काफी विषमताएं लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आज आपको बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में अनुचित फैसले लेने पर विचार विमर्श किया जा सकता है। अपना संयम बना कर रखना आपके लिए बेहद जरुरी है।

धनु

पहले लिए गए किसी फैसले के कारण भविष्य में आने वाली रुकावटों का आज से आरम्भ हो सकता है। आज आपका कोई मित्र आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से किसी तरह का विवाद हो सकता है।

मकर

यदि आप शिक्षक है तो आज आपको समय का काफी अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। समय के विपरीत किया गया कार्य आपके भविष्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दिन भर किये जाने वाले कार्य को योजना के अनुसार ही करें।

कुम्भ

व्यापार के संबंध में आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा नहीं रहेगा। आप के सहकर्मी आज आपके किसी फैसले का विरोध कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। लेकिन परिवार की तरफ से शुभ समाचार मिलने के संयोग बने हुए हैं।

मीन

आपका कोई करीबी आज आपसे छल कर सकता है। पैसे से जुड़ी समस्या आज आपको परेशान कर सकती है। पत्नी का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज उसके ऊपर कोई बड़ा निर्णय लेना आपको सफलता दिला सकता है.