हरियाणा: 20 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

ख़बरें अभी तक। पलवल शहर में 20 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने दो बार गन प्वाईंट पर पीड़िता का अपहरण करके भी हवस का शिकार बनाया और विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलवल महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि एक 20 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि लगभग चार वर्ष पूर्व उसकी जानकारी गांव छपरोला निवासी धर्मेंद्र से हुई। धर्मेंद्र ने पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसे समय-समय पर अपनी हवश का शिकार बनाता रहा। गत वर्ष 2017 में पीड़िता ने धर्मेंद्र से शादी करने का प्रस्ताव रखा तो धर्मेंद्र ने शादी करने से मना कर दिया। जिस पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया जो कि अदालत में विचारधीन है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र गत आठ नवम्बर को पिस्टल लेकर उसके घर आ गया और कहा कि अलगे दिन शाम को चार बजे पलवल बस स्टैंड पर मिलना नही तो जान से मार दूंगा। आरोपी के खौफ से पीड़िता अगले दिन चार बजे बस स्टैंड पर पहुंच गई। जहां पर आरोपी धर्मेंद्र कार लेकर आया और पीडि़ता को बैठाकर हुडा सैक्टर-दो में ले गया और गन प्वाईंट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद गत 16 नवम्बर को धर्मेंद्र फिर से घर आया और गन प्वाईंट पर कार में अपहरण कर बल्लभगढ़ ले गया जहां पर पीड़िता को फिर अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान व गर्भवती हो गई। जब इस बात की जानकारी पीड़िता ने आरोपी के भाई मुकेश को दी तो दोनों ने भाईयों ने मिलकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मैडिकल करा दिया गया है रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पीड़िता कितने दिन की गर्भवती है इसका खुलासा अल्ट्रासाउंड होने के बाद होगा। फिलहाल पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।