करनाल निगम चुनाव को लेकर दी गई ईवीएम मशीन की जानकारी

ख़बरें अभी तक। करनाल निगम चुनाव को लेकर दी गई ईवीएम मशीन की जानकारी, पहली बार निगम चुनाव में इस्तेमाल होगी ईवीएम, एआरओ इमरान रजा का कहना शांति पूर्वक तरीके से पूरी पारदर्शिता करवाए जाएगे निगम चुनाव, ईवीएम मशीन की जानकारी देकर समझाया गया मशीन को चलाने का तरीके, 224 पोलिंग बूथ बनाए गए सभी पर रहेगी प्रशासन की नजर।

नगर निगम चुनाव को लेकर करनाल जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है 16 दिसम्बर को निगम चुनाव होने है जिसको लेकर करनाल जिला प्रशासन पुख्ता प्रबंध करने में लगा हुआ है ताकि शांति पूर्वक पूरी पारदर्शिता से निगम चुनाव करवाए जा सके। आज करनाल की कालिदास रंगशाला में जिला प्रशासन की तरफ से ईवीएम मशीन की जानकारी अन्य विभागों के कमर्चारियों को दी गई जो निगम चुनाव को करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगे। हरियाणा में यह पहली बार हो रहा है कि निगम चुनाव में ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जा रहा है।

जनता इस बार अपना मेयर खुद चुनेगी इन सभी के मध्य नजर प्रशासन चुनाव करवाने की तैयारियां कर रहा है। एआरओ ऑफिसर का कहना है की पूरी पारदर्शिता से निगम चुनाव करवाए जाएगे और वार्ड के हिसाब से डियूटी लगाई जाएगी और इवीएम मशीन लगाई जाएगी और इसे कैसे इस्तेमाल करना है किस प्रकार से यह चलेगा और अगर कोई परेशानी आती है तो क्या करना है इन सब बातो को लेकर आज इन कर्मचारीयों को ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि आराम से 16 तारिक को नगर निगम चुनाव हो सके।

वहीं बता दें कि 224 करनाल में बूथ बनाए गए है जिसमे से प्रशासन ने संवेदनशील और अतिस्वेदंशील इलाके चयनित किए गए है और सभी जगह पर पुलिस प्रशाशन की भी तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या चुनाव के दोरान किसी को ना आए। नोडल ऑफिसर का कहना है की इस बार जो इवीएम मशीन निगम चुनाव में इस्तेमाल की जा रही है वह काफी एडवांस है इसमें कई बदलाव है जिसको लेकर सभी चुनाव करवाने वाले अधिकारियों को इवीएम के बारे में बताया जा रहा है।