हिमाचल: प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान

ख़बरें अभी तक। केन्द्र सरकार की योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की आज हिमाचल में शुरुआत की गई मौके पर योजना के हिमाचल प्रभारी सुभाष शर्मा ने कहा कि केंद्र द्वारा चलाई रही जन कल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार समिति का गठन किया गया है। इसमें अभी तक केवल प्रदेश स्तर पर ही कमेटी का गठन किया गया है। जिसमे एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव एक महामंत्री को शामिल किया गया है।

सुभाष शर्मा ने कहा कि 15 जनवरी से पहले जिला स्तर और पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा। और इसकी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जायेगी। अन्य प्रदेशों की तरह हिमाचल में भी यह कमेटी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समिति का गठन केंद्रीय नेतृत्व के संरक्षक और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और इस अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष परबिंद आचार्य के आदेश पर किया गया है।

सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास नारे को सफल करने के लिए यह समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ताकि पंक्ति में अन्तिम स्थान पर खड़े व्यक्ति को भी केन्द्र की योजनाओं का लाभ मिल सके। केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सुभाष शर्मा ने कहा कि देश में प्रधान मंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जन कल्याण की योजनाओं की गांव में प्रवास के लोगों को समझाएंगे। प्रधान मंत्री की किसान फसल बीमा योजना, जन धन योजना, ग्रामीण कोशाल योजना, अटल पेंशन योजना एसी योजनाएं है जिनसे गावों के किसानों और गरीबों को लाभ मिल सकता है।