मध्य प्रदेश: कमलनाथ का कैबिनेट विस्तार, 15 साल बाद किसी मुस्लिम को मिली मंत्रिमंडल में जगह

ख़बरें अभी तक।  मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया। मध्य प्रदेश में पिछले 15 साल बाद किसी मुस्लिम चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। 15 साल बाद मुस्लिम समुदाय के आरिफ अकील को मंत्रिमंडल में जगह मिली।

कैबिनेट विस्तार में करीब 28 मंत्रियों को सरकार में शामिल किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्रियों में दो महिलाएं, एक मुस्लिम एवं एक निर्दलीय शामिल हैं। जिन दो महिला विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वे विजयलक्ष्मी साधौ महेश्वर विधानसभा सीट एवं इमरती देवी डबरा विधानसभा सीट से हैं। वहीं कमलनाथ ने वारासिवनी के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को भी अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है।