उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में महिला को जिंदा जलाया

ख़बरें अभी तक।  मैनपुरी में महिला को जिंदा जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। बीते 20 दिसंबर को महिला को जिंदा जलाया गया था। घटना थाना दन्नाहार के अवाहार मड़ैया गांव की है, यहां पर महिला रजनी 30 वर्ष की शादी वर्ष 2008 में हुई थी।

आपको बता दें कि महिला को काफी दिन से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसको मारपीट करके तरह-तरह की यातनाएं दी जाती थी। महिला को परेशान कर रहे उसके पति और अन्य लोगों ने बीते 20 दिसंबर को उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, गंभीर रुप से झुलसी महिला को मैनपुरी के जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया था, इलाज के दौरान बीते 26 दिसंबर को महिला की मौत हो गई, महिला ने अपनी मौत से पूर्व खुद को जिंदा जलाए जाने का बयान भी दिया। जिसका वीडियो सामने आया है।

पुलिस ने महिला को जलाए जाने के बाद बीते 24 दिसंबर को महिला के पति समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात पुलिस अधिकारी कह रहे हैं।