चंडीगढ़: नगर निगम का नया कारनामा, घर के बाहर मटर छील रही महिला का काटा चालान

ख़बरें अभी तक।  चंडीगढ़ नगर निगम का अजीब कारनामा सामने आया है, नगर निगम प्रशासन ने घर के बाहर मटर छील रही महिला का चलान काट दिया। विकास नगर में अपने मकान नंबर-189 के बाहर चारपाई पर बैठकर महिला सुनीता मटर निकाल रही थी, इतने में सेनेटरी विंग के कर्मचारी आए और चालान काटकर उसके हाथ में थमा गए।

महिला का कहना है कि वो मटर छील कर घर के डस्टबिन में डालने थे। नगर निगम के लोगों ने उसकी एक भी बात ना सुनी और उसका चलान काट दिया। अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष पारस नाथ ने सेनेटरी विंग की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए रोष जताया है।

वहीं पारस नाथ भार्गव ने बताया कि मौली जागरां पुलिस स्टेशन के सामने से विकास नगर को आने वाली सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लावारिस जानवर दिनभर कूड़े में मुंह मार गंदगी को फैला रहे हैं। इसको न तो सफाई कर्मचारी उठाते हैं और न ही इस तरह सड़कों के किनारे कूड़ा गिरने वालों का सेनेटरी विंग के कर्मचारी चालान करते हैं। उल्टा घरों के बाहर जाकर साफ सफाई करने वालों का चालान किया जाता है।

पारस नाथ भार्गव ने बताया कि उन्होंने आरटीआई डालकर निगम से पूछा था कि वार्ड नंबर 24 में साफ सफाई करने के लिए कितने सफाई कर्मचारी तैनात हैं।