केजरीवाल दे रहे थे भाषण, लोगों ने की खांस कर हूटिंग

ख़बरें अभी तक।  दिल्ली में एक सरकारी कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाषण दे रहे थे कि तभी उनके संबोधन के दौरान कुछ लोग खांसने की आवाज निकाल कर बाधा पहुंचाने लग गए। स्थिति को शांत करने के लिए केन्द्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और हर्षवर्धन को हस्तक्षेप करना पड़ा. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है। जिसमें केजरीवाल भाषण दे रहे हैं। तभी कुछ लोगों की आवाज आती है।

जिसके बाद केजरीवाल कहते हैं।अगर थोड़ा शांत हो जाते तो अच्छा था। इसी दौरान गडकरी लोगों से शांत हो जाने की अपील करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  प्रमुख केजरीवाल कफ की समस्या से जूझते रहे हैं।

कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से यमुना स्वच्छता कार्यक्रम के उद्घाटन पर किया गया था। कार्यक्रम में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन भी शामिल हुए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य के जल संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह और दिल्ली से बीजेपी सांसद और कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित थे।