जानिए, वर्ष 2018 में हरियाणा में हुए दिल दहला देने वाले मामले

ख़बरें अभी तक। वर्ष 2018 में दर्दनाक हत्याओं से लोग सहम गये है। एक रजवाड़े परिवार के तीन बच्चों सहित दादी की हत्या ने सबके रोंगटे खड़े कर दिये। परंतु सबसे हैरानी लोगों को तब हुई, जब पता चला कि दादी ने बच्चों की मां को मौत के घाट उतरवाया था। इसके अलावा गर्वनमेंट स्कूल में एक छात्र की चाकूओं से गोद कर हत्या सहित एक वकील द्वारा अपनी पत्नी की हत्या के बाद लाश को खुर्दबुर्द करने का रहस्य, रीना नामक टीचर को पंचकूला सेक्टर 20 मार्किट से कार सहित किडनैप कर मोरनी में बेरहमी से कत्ल की गुत्थी, सेक्टर 20 से किडनैपिंग मामला पुलिस आज तक नहीं सुलझा पाई है।

इसके अलावा इस साल पिस्तौल की नोक पर कार की लूट की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल रहा। हरियाणा सरकार द्वारा बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ फांसी का प्रावधान करने के बावजूद भी पोक्सो मामलों में कमी नहीं आई। चेन स्नेचरों ने भी लोगों की नाक में दम करके रखा। शहर में पर्स और चेन झपटमारों ने महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल कर रखा है। ना जाने किस मोड़, किस गली में झपटमार युवती या महिला से पर्स या चेन छीनकर फरार हो जाए। शहर में वर्ष 2018 में लगभग 50 महिलाएं पर्स एवं चेन स्नेचिंग की शिकार बनी।

केस नंबर 1

16 नवंबर को चंदेल वंश के तीन चिराग बुझा दिये गये। गांव खटौली में दादी राजरानी के साथ रहने वाले 16 साल के उसके पोते दिवांशु उर्फ विशाल, 12 साल के वंश और 18 साल को राजरानी की बेटी लवली ने अपने पति रामकुमार, भाई मोहित और मामा सुरेशपाल के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को कुछ समय तो लगा, लेकिन नये डीसीपी कमलदीप गोयल ने ज्वाइंन करते ही इस केस की परतें खोलने का काम किया। अब  लवली सहित पांच लोग इस मामले में जेल की हवा खा रहे हैं।

केस नंबर 2

17 सितंबर को सेक्टर 7 स्थित गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छुट्टी के बाद घर के लिए निकले एक छात्र विकास की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई ओर नहीं विकास का ही दोस्त था। वह आया तो स्कूल में विकास के साथ झगड़ा करने वालों को सबक सिखाने था। परंतु जब झगड़ा हो रहा था, तो विकास के ही उसके दोस्त ने चाकू गोद दिया था। इसके बाद परिजन इक्टठे  हुए और दोपहर सवा दो बजे के करीब उसकी लाश को दिल्ली कालका हाइवे के बीच(सेक्टर 12ए के निकट) रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को बताया था कि आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसके बाद मामला शांत हुआ था।

केस नंबर 3

28 जून 2018 को कालका के गांव पपलोहा माजरा में करीब तीन गाडिय़ों में आए 39 हमलावरों ने ताबड़तोड़ 50 राउंड फायरिंग कर गांव धाटीवाला निवासी विक्रम उर्फ विक्की कैमी की हत्या कर दी। विक्की अपने दोस्तों के साथ गांव पपलोहा में रेत के टाल में एक गाड़ी में बैठा था। शाम करीब सवा पांच बजे तीन गाड़ियों में करीब एक दर्जन अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में विक्रम उर्फ विक्की कैमी की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल गोलीबारी में माजरा महताब निवासी महेंद्र, हैप्पी व दलीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों युवकों को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। योगराज पिंकी की शिकायत पर 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में श्याम लाल टगरा, भूपिन्दर सिंह उर्फ बब्बू सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया था।

केस नंबर 4

15 जनवरी को एक एडवोकेट की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जिसके बाद 21 जनवरी को घग्गर नदी के पास खुदाई की गई थी, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला था। इस दौरान वकील मनमोहन ने काफी रोने का ड्रामा किया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि वकील ने ही अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी हत्या की साजिश रची गई थी, क्योंकि सेक्टर 19 निवासी रजनी को पति एड़वोकेट मनमोहन पर शक हो गया था। मामले में हत्यारोपी पति और उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। मोनिका मनीमाजरा में ब्यूटीपार्लर की दुकान चलाती थी। मोनिका और एडवोकेट मनमोहन का पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोनिका का एडवोकेट के घर आना जाना लगा रहता था। परंतु इस मामले में पुलिस अब मोनिका की लाश नहीं ढूंढ पाई है।

केस नंबर 5

बरवाला में गैंगवार के बीच एक 23 वर्षीय भूपेश कुमार को गोलियों से भून दिया था। भूपेश के 7 गोलियां लगी थी। गोलियां मारने के बाद हमलावर कार में ही सवार होकर भाग गये थे। पुरानी रंजिश के चलते ही भूपेश को मौत के घाट उतारा गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

बॉक्स…

शहर में इस साल गाड़ी को टक्कर मारकर पिस्तौल की नोक पर गाड़ियां लूटने वाला गिरोह सक्रिया रहा। लगभग 8 से 10 वारदातों को इस गिरोह ने अंजाम दिया। वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपित कारें लेकर शहर से लेकर निकल गये। सेक्टर 8 में एक जिम करने आई महिला से कार लूटने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी कार बच गई और पुलिस ने इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर भी लिया।

नये गिरोह ने किया नाक में दम…

गाड़ी में गड़बड़ी का इशारा करके सामान चुराने वाला गिरोह इस साल शहर में सक्रिया रहा। जिसने लगभग तीन वारदातों को अंजाम दिया। 28 नवंबर को सेक्टर 8 पंचकूला निवासी यशु गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी इनोवा कार में अपने घर से ब्रीफकेस लेकर अपने चाचा चंद्रशेखर के साथ गया था। दो बाइक सवारों ने उसकी गाड़ी को क्रास किया। गाड़ी में कुछ गड़बड़ होने का इशारा किया, तो हम इशारा देखकर रुक गए। जब वापिस गाड़ी मे बैठे तो उन्हें चक्कर आने लगे और आंखों से पानी निकलना शुरू हो गया। इतना संभलते तो पिछली खिडक़ी खोलकर ब्रीफकेस निकालकर धोखाधड़ी से लेकर दौड़ गए। ब्रीफकेस में एक लाख नगद, पासपोर्ट, पैनकार्ड, बैंक खातों की चैक बुक, व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इसी तरह शिमला की एक दंपति को निशाना बनाया गया।

पुलिस भी लाचार है…

पंचकूला की जनसंख्या के हिसाब से पुलिस की संख्या बहुत कम है। शहर में हर सप्ताह कोई ना कोई वीवीआइपी आता रहता है। बड़े-बड़े आयोजनों में पुलिस की डियूटी रहती है। जिसके चलते पुलिस की कमी कहीं ना कहीं अपराधों में इजाफे का एक कारण है। रात को पैट्रोलिंग कम होने के चलते वारदातें बढ़ती है।

सीएम के आइटी एडवाइजर का घर भी नहीं बचा

इस साल चोरों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। सबसे बड़ी चोरी की वारदात सीएम के आइटी एडवाइजर के घर हुई। 16 दिसंबर को चोरी का पता चला हरियाणा सीएम के आईटी एडवाइजर ध्रुव मजूमदार के पिता हरियाणा रेगुलेटरी कमीशन के सदस्य देवाशीष मजूमदार हैं। ध्रुव मजूमदार की शादी 15 दिसंबर को सिलीगुड़ी में थी। शादी के कारण तीन दिन पहले कोठी पर ताला लगाकर वे पिता देवाशीष मजूमदार और पूरे परिवार के साथ सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) चले गए थे। देवाशीष मजूमदार को उनके पड़ोसी अनिल कोहली ने फोन पर चोरी की घटना की जानकारी दी थी।

मामले  दर्ज केस  सुलझाये  लंबित

खनन       36         36

दुर्घटनाएं   192     166       26

चोरी         273     164       109

सट्टा         67       67

रेप           7         7

हत्याएं       13       11        2

पोक्सो       32       31        1

स्नेचिंग       50       33        17

2017 यह अनसुलझी गुत्थियां……..

19 जनवरी 2017 को सेक्टर 20 से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा के अपहरण, शराब पिलाने व रेप कर वीडियो बनाने का आरोपी दरिंदा अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। वीडियो वायरल होने की आशका के चलते युवती और उसका परिवार आज भी सहमा हुआ है।  युवती कह रही है कि यदि वीडियो वायरल हो गया, तो वह कहीं बाहर भी नहीं निकल पाएगी।

12 मई 2017 को वीरवार को देर रात आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार संदीप की पत्नी रीना की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। टीचर की चाकूओं से 25 बार वार कर हत्या की गई। इस वारदात में पुलिस को किसी नजदीकी का हाथ होने का शक था। मृतका मूलरूप से हिमाचल स्थित धर्मशाला के रहने वाली थी। इस मामले की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है।

10 नवंबर को एसडी कॉलेज के बीकॉम छात्र तनिष्क गुरुवार को बड़ेवाला-मोरनी रोड पर संदिग्ध हालात में मृत पड़ा मिला। उसके सिर में बेहद नजदीक से गोली मारी गई थी। उसका शव ग्रे रंग की करोला कार में पड़ा पाया गया था। मृतक की पहचान तनिष्क भसीन के रूप में हुई थी। इस मामले में भी कुछ पता नहीं लगा।

वहीं डीसीपी कमलदीप गोयल का कहना है कि नए साल में अनसुलझे केसों को सुलझाना हमारी प्राथमिकता रहेगी!इसके अलावा बन्द घरों में हो रही चोरियों पर लगाम लगाना हमारा प्रयास रहेगा,एक व्हाट्सएप्प नम्बर जारी कर जनता को आगाह किया जा रहा है कि वे जब भी घर से बाहर जाएं तो मैसेज कर इस नम्बर पर पुलिस को सूचित करें,ताकि उनके घरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।