उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार जारी, शिमला से ठंडी हुई दिल्ली

ख़बरें अभी तक।  उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानों में भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली में भी पारा 2.6 डिग्री दर्ज किया गया है। जो कि शिमला से भी कम है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के साथ हिमाचल और उत्तराखंड में भी अधिकांश जगह पारा शून्य से नीचे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को श्रीनगर की डल झील जमने के बाद अब जम्मू के कई इलाकों में पाला पड़ा रहा है। वहीं हिमाचल के आठ शहरों का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा उत्तराखंड स्थित चारों धाम का अधिकतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली शनिवार को शिमला से भी अधिक ठंडी हो गई। न्यूनतम तापमान ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। जहां शिमला का न्यूनतम तापमान शनिवार को 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं  दिल्ली में यह 2.6 पहुंच गया। इसके अलावा गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।