नाइजर में सेना ने बोको हरम के 280 आतंकवादी मार गिराए

ख़बरें अभी तक।  नाइजर की सेना ने नाइजीरिया से सटी दक्षिण-पूर्वी सीमा के पास 280 से अधिक बोको हराम के आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि सरकारी टेलीविजन पर मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 28 दिसंबर को अभियान शुरू होने के बाद से 200 से अधिक जिहादी हवाई हमलों में मारे गए और 87 से अधिक आतंकवादियों को सैनिकों ने ढेर कर दिया।

पश्चिमी अफ्रीकी देशों के नेताओं ने नवंबर में लेक चाड क्षेत्र में नाइजीरियाई इस्लामी समूह द्वारा किए जा रहे हमलों को लेकर बातचीत की थी। लेक चाड एक रणनीतिक क्षेत्र है, जहां चाड, कैमरून, नाइजीरिया और नाइजर की सीमाएं मिलती है।