फरीदाबाद: सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, उल्टे झाड़ू उठाकर जताया विरोध

ख़बरें अभी तक। बीते साल मई माह में नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा सफाई कर्मचारियों की 16 दिन चली लम्बी हड़ताल के बाद। सरकार द्वारा तमाम मांगे माने जाने के छह माह बीत जाने के बाद भी मानी गयी। मांगे लागू नहीं होने पर एक बार फिर सफाई कर्मचारी सरकार के विरोध में उतर आये है।

वहीं आज पूरे प्रदेश में तमाम जिला मुख्यालयों पर सफाई कर्मचरियो ने झाड़ू उलटे उठाकर सड़को पर विरोध प्रदर्शन किया। जिला सफाई कर्मचारी नेता बलबीर बालगुहेर ने बताया की बीते साल मई में 16 दिन चली लम्बी हड़ताल के बाद शहरी निकाय मंत्री कविता जैन की अध्यक्षता में तीन मंत्रियो ने यूनियन नेताओ के साथ सभी मांगो पर सहमति जताते हुए इन्हे शीघ्र लागू करने की बात कही थी। लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी मांगी गयी मांगे सरकार ने अभी तक लागू नहीं की हैं। जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में आज झाड़ू प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

कर्मचारी नेता ने बताया की आज मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को लेकर देशभर के चार हजार शहरों में स्वछता सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। इसलिए सफाई कर्मचारियों ने आज इस दिन अपना विरोध प्रदर्शन करके सरकार को चेताने का काम किया है। उन्होंने कहा की जल्दी ही हरियाणा में चुनाव होने वाले है और हाल ही में पांच राज्यों के चुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए हम सरकार को चेतावनी देते है की वह समय रहते गरीब सफाई कर्मचारियों की मानी गयी मांगो को लागू करे और कर्मचारियों का शोषण बंद करे। उन्होंने कहा की आगामी 8 – 9 जनवरी को पूरे देश में होने वाली हड़ताल में सफाई कर्मचारी हिस्सा लेंगे और देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाएंगे।