पाकिस्तान ने प्राचीन हिंदु धार्मिक स्थल को किया राष्ट्रीय विरासत घोषित

ख़बरें अभी तक। पाकिस्तान ने प्राचीन हिंदु धार्मिक स्थल को किया राष्ट्रीय विरासत घोषित किया है। पाक की खैबर पख्तुनवा प्रांत की सरकार ने पेशावर में स्थित प्राचीन हिन्दू धार्मिक स्थल पंज तीरथ को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया है।

यहां स्थित पांच सरोवर के चलते इसका नाम पंज तीरथ पड़ा है। विरासत स्थल के पांचों सरोवर चाचा युनूस पार्क और खैबर पख्तुनवा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के दायरे में आते हैं।

खैबर पख्तुनवा पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय द्वारा अधिसूचना जारी करके केपी ऐन्टिक्वीटीज एक्ट 2016 के तहत पंज तीरथ पार्क की भूमि को विरासत स्थल घोषित किया है। सरकार ने इसके साथ ही इस ऐतिहासिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने का दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति पर 20 लाख रूपये का जुर्माना और पांच साल तक की सजा की घोषणा की है।