देसी घी के सेवन के हैं कई फायदे, पढ़िए इस लेख में…

खबरें अभी तक। हजारों वर्ष पुराने आयुर्वेद में देसी घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम माना गया है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से तेजी के साथ बढ़ रहे मेट्रो कल्चर की वजह से हम अपनी संस्कृति और विरासत को संशय की नजर देखने लगे हैं। ऐसा ही एक विषय है, ‘देसी घी के सेवन से मोटापे का बढ़ना’। यह धारणा गलत है, देसी घी के सेवन से हमारा शरीर बेहद स्वस्थ्य रहता है। यह न केवल हमें रोगों से बचाता है, बल्कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए तो अमृत समान है।आइए जानते हैं देसी घी के सेवन से मिलने वाले 10 फायदे…..

दिल की बीमारियों से भी बचाता है
गाय का देसी घी दिल की बीमारियों से भी बचाता है।लगातार देसी घी का सेवन करने से खून और आंतों में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। देसी घी शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। देसी घी में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल में रहने की वजह से हार्ट सही तरीके से काम करता है और दिल से जुड़ी किसी तरह की बीमारी होने की संभावना बेहद कम हो जाती है।

Image result for pics of  ghee

ब्लड सर्कुलेशन 
देसी घी में विटामिन K-2 भी मौजूद रहता है।यह विटामिन ब्लड सेल में जमा कैल्शियम को हटाने का काम करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

फैट को गलाता है
देसी घी पेट में एसिड्स के बहाव को बढ़ाता है, जिससे पाचन क्रिया अच्छी होती है। देसी घी शरीर में जमा फैट को गलाकर विटामिन में बदलने का भी काम करता है।

Image result for pics of  ghee

स्किन
देसी घी को स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को मुलायम और चमकदार बनाते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाता है
देसी घी हड्डियों को जरूरी कैल्शियम भी देता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

Image result for pics of  ghee

माइग्रेन 
अगर आप गाय का देसी घी खाते हैं तो यह और भी अच्छा होता है।गाय के देसी घी की दो से तीन बूंदें नाक में डालने से माइग्रेन का दर्द कम होता है। आयुर्वेद की प्रेक्टिस करने वाले कई वैद्य इसका प्रयोग करते हैं।

कमजोरी 
प्रतिदिन दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से कमजोरी दूर हो जाती है।

गर्भवती महिला
गर्भवती महिलाओं को देसी घी खिलाने से गर्भ में पल रहे शिशु का शरीर मजबूत होने के साथ दिमाग भी तेज होता है।