ISRO ने किया ऐलान, अप्रैल में हो सकता है चंद्रयान -2 का प्रक्षेपण, महिलाएं भी बनेगी हिस्सा

ख़बरें अभी तक। ISRO अध्यक्ष ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने इसे पहले जनवरी और फरवरी के बीच प्रक्षेपित करने की योजना बनाई थी। लेकिन कुछ परिक्षणों के नहीं हो पाने के कारण ऐसा नहीं हो सका। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के.सिविन ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 को इस साल मध्य अप्रैल में प्रक्षेपित किए जाने की योजना है।

800 रुपए की लागत वाला यह अभियान करीब 10 साल पहले चंद्रयान-1 का उन्नत संस्करण है। खास बात यह है कि इस बार गगनयान के साथ जाने वालों को भारत में ट्रेनिंग दी जाएगी इस ट्रेनिंग के लिए उन्हें रुस भेजा जाएगा । आपको बता दें कि अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा। खास बात यह भी कि इस बार महिलाएं अंतरिक्ष टीम का हिस्सा होंगी। अंतरिक्ष में जाने वाले लोगों का चयन भारत से ही होगा और वायु सेना भी इस टीम का हिस्सा होगी।