SP-BSP की प्रेस कांफ्रेंस: मायावती ने कहा, गुरु चेले की नींद उड़ने वाली है

ख़बरें अभी तक। लखनऊ में SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व BSP सुप्रीमो मायावती की हो रही संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने कहा कि ये ऐतिहासिक प्रेस कांफ्रेंस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों गुरू-चेले की नींद उड़ाने वाली है।

मायावती ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने से आज देश का युवा किसान व महिलाएं सब परेशान हैं। इसलिए 1993 में गेस्ट हाउस कांड को देश व जनहित के लिए पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से देश को बड़ी उम्मीद है। हम कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के लिए सीट छोड़ने से गठबंधन कमजोर होता है।

मायावती ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियां एक ही हैं। बोफोर्स के कारण कांग्रेस की सरकार चली गई। इसी तरह राफेल के कारण भाजपा की सरकार भी चली जाएगी।