चीन की खदान की छत गिरने से 21 लोगों की मौत

ख़बरें अभी तक। उत्तरी चीन में कोयले की एक खदान की छत गिरने से 21 खनिकों की मौत हो गई। सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना शनिवार दोपहर शान्शी प्रांत में स्थित एक खदान में हुई। दुर्घटना के वक्त कुल 87 लोग खदान में काम कर रहे थे।

सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ  की एक खबर के अनुसार दुर्घटना शनिवार दोपहर शान्शी प्रांत स्थित लिजियागौ कोयला खदान में हुई। दुर्घटना के वक्त कुल 87 लोग खदान में काम कर रहे थे। खदान कर्मचारियों को निकालने का बचाव कार्य चल रहा है।