हरियाणा पुलिस की इस जवान ने किया अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह

ख़बरें अभी तक। हिसार जिले के फरीदपुर गांव की अनीता ने दक्षिण ध्रुव पर स्थित अंटार्कटिका महादीप की सबसे ऊंची चोटी विन्यस चोटी को सोमवार को सुबह 4:20 फतेह कर लिया है. यहां करीब 40 से 50 डिग्री माइनस तामपान रहता है और तेज खतरनाक हवाएं चलती हैं.  अनीता कुंडू ने अपने फेसबुक व ट्विटर पर लिखा कि गिरती गई, पड़ती गई, दर्द से कराहती रही, लेकिन आखिर मैंने आज 14-01-19 को सुबह 4:20 बजे पर अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विन्सन मासिफ पे तिरंगा लहरा दिया.
अनीता ने इससे पर भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. अनीता कुंडू ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को नेपाल की ओर से 2013 और चीन की तरफ से 2017 में दोनों रास्तों से फतह करके भारत की प्रथम एवरेस्ट विजेता महिला होने का गौरव प्राप्त किया था. अनीता मार्च 2018 में इंडोनेशिया की कारस्टेंस पिरामिड शिखर, अगस्त 2018 में यूरोप की एल्ब्रुस, अक्तूबर 2018 में अफ्रीका की किलिमंजारो को फतह कर चुकी हैं. जून 2018 में अमेरिका की देनाली पर भी अनीता ने चढ़ाई की थी. हालांकि चोटी से चंद मीटर की दूरी पर बर्फीले तूफान की वजह से उन्हें अपना अभियान रोकना पड़ा था.
 
अनीता को वर्ष 2008 में हरियाणा पुलिस में नौकरी मिल गई थी. अनीता हरियाणा पुलिस में फिलहाल सब इंस्पेक्टर हैं. अनीता की छोटी दोनों बहनें शादीशुदा हैं, उन्होंने शादी नहीं की है. अनीता की पढ़ाई हिसार में हुई और उन्होंने बीए की पढ़ाई जाट कॉलेज से की. इसके बाद प्राइवेट इंस्टीट्यूट से उन्होंने एमए हिस्ट्री किया.