हमीरपुर: कांग्रेस अध्यक्ष पद से सुक्खू की छुटी होने पर, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कसा तंज

ख़बरें अभी तक। नादौन के पूर्व विधायक एवं एचआरटीसी निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कुर्सी से हटाए जाने को सही करार दिया है। हमीरपुर में विजय अग्निहोत्री ने कहा है कि सुक्खू की कार्यप्रणाली को समझने के लिए कांग्रेस पार्टी को देर लगी है। लेकिन सुक्खू पहले से ही ऐसे थे। अग्निहोत्री ने सुक्खू की कुर्सी छिनने पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि सुक्खू के किए गए काम आज उनके सामने है।

वहीं अग्निहोत्री ने कहा कि सुक्खू की पार्टी ने देरी की है और यह बहुत पहले होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मेरी संवदेना सुक्खू के साथ है। क्योंकि मैं सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला हूं। अग्निहोत्री ने कहा कि सुक्खू के किए गए कामों के चलते ही आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुक्खू के खिलाफ खड़े हुए है।

गौरतलब है कि नादौन विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू के बीच 36 का आंकड़ा रहा है। जिसके चलते ही सुक्खू की प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी चले जाने पर विजय अग्निहोत्री ने भी लगे हाथ तंज कस दिए है।